Showing posts with label wine treatment. Show all posts
Showing posts with label wine treatment. Show all posts

Wednesday, 2 November 2016

शराब छोड़ने के उपाय


✨कहतें हैं कि शराब पीने की जिसे आदत पड़ जाती है, आसानी से नहीं छुटती, लेकिन 🌟सेब का रस बार बार पीने से और भोजन के साथ सेब खाने से भी शराब की आदत छुट जाती है! यदि उबले हुए सेबों को दिन में तीन बार खिलाया जाए, तो कुछ ही दिनों में शराब पीने की लत छुट जाती है! 🌟500 ग्राम नई देसी अजवाइन को पीसकर उसे 7 लीटर पानी में दो दिन के लिए भिगो दें! फिर धीमी आंच पर इतना पकाएं कि पानी लगभग 2 लीटर रह जाए! ठंडा होने पर छान कर बोतल में भर दें! शराब की तलब लगने पर 5 चम्मच की मात्रा में पीते रहने से भी शराब पीने की आदत छुट जाती है! 🌟शिमला मिर्च(कैप्सिकम) जो कि मोटी-मोटी होती हैं व खाने में तीखी नहीं होती व सब्जी बनाने में प्रयोग करी जाती हैं ,ले लीजिए और उनका जूसर से रस निकाल लीजिए व इस रस का सेवन दिन में दो बार आधा कप नाश्ते या भोजन के बाद करें । आप चमत्कारिक रूप से पाएंगे कि आपकी शराब की तलब अपने आप घटने लगी है और एक दिन आप खुद ही पीने से इंकार कर देते हैं चाहे कोई कितना भी दबाव क्यों न डाले । ये दोनो उपाय सन्यासियों के आजमाए हुए हैं जोकि लोगों की शराब छुड़ाने के लिए प्रसिद्ध रहे हैं।