Showing posts with label soft hair. Show all posts
Showing posts with label soft hair. Show all posts

Tuesday, 20 October 2015

डैंड्रफ यानी रुसी का सरल घरेलु उपचार।


आज हम बताने जा रहे हैं आपको डैंड्रफ यानी रुसी का सरल घरेलु उपचार। जो के शत प्रतिशत कारगार हैं, अगर एक बार में सम्पूर्ण आराम ना आये तो ज़्यादा से ज़्यादा २ या ३ बार में आपकी रुसी ऐसे गायब हो जाएगी जैसे गधे के सर से सींग। आवश्यक सामग्री। नीम्बू – 1 दही – आधा कटोरी दूध – 1 कटोरी आयुर्वेदिक तेल – 20 मिली अगर कोई आयुर्वेदिक तेल मिलने में परेशानी हो तो मैंने नवरतन ठंडा ठंडा तेल इस्तेमाल किया था, ये भी आयुर्वेदिक तेल हैं। आप भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सब से पहले अपने सिर की जड़ो में में नीम्बू के रस से मालिश करे, अच्छी तरह 5 मिन्ट. तक, इस के बाद दही से 5 मिन्ट. तक मालिश करे। इसके बाद आयुर्वेदिक तेल से 5 मिन्ट. तक मालिश करे। और फिर 10 मिन्ट. तक कुछ न करे। 10 मिनट के बाद दूध को सिर में डाले और इस से मालिश करे, धीरे धीरे दूध डालते रहे और मालिश करते रहे। इस के 15 मिनट के बाद आप अपना सिर साधारण पानी से धुलाई करे। अब देखिये चमत्कार। ये प्रयोग आप सप्ताह में एक बार ज़रूर करे। आपको कभी भी रुसी की कोई समस्या नहीं आएगी। और सर में दोबारा कभी कोई फालतू शैम्पू या साबुन लगाने के ज़रूरत नहीं, ये भांड लोग टेलीविज़न पर पैसो की खातिर आपको ज़हर भी खाने की सलाह देते हैं, ये ही आपके सब से बड़े दुश्मन हैं।