Wednesday 2 November 2016

पीले दांत चमकाने के घरेलू नुस्खे (Home remedies for yellow teeth)


दांत हमारे शरीर का काफी महत्वपूर्ण अंग हैं, जिनके बिना हमारी सूरत काफी खराब दिखती है। इस बात का अंदाज़ा आपको अपने दादा दादी को देखकर लग ही गया होगा। अगर आप कम उम्र में अपने दांतों को गंवाना नहीं चाहते हैं तो अपने दांतों की रोज़ाना देखभाल करना काफी ज़रूरी है। रोज़ाना सही प्रकार दांतों को साफ़ नहीं करने से उनपर पीलेपन की परत आ जाती है। आजकल ज़्यादातर महिलाएं अपने दांतों को लेकर काफी सजग रहती हैं क्योंकि जब वे पीले दांतों के साथ मुस्कुराती हैं तो इससे उनकी सुंदरता और स्वरुप पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। अतः पीले दांतों को दूर करने के लिए आपको कोई ना कोई उपाय अपनाने ही चाहिये। नीचे इसके कुछ घरेलू नुस्खे दिए गए हैं। एक मुस्कुराता हुआ चेहरा हमेशा पसंद किया जाता है| मुस्कुराता हुआ चेहरा खुशी और पवित्रता का लक्षण है| मुस्कान की सुंदरता पीले दाँतों से कम हो जाती है| दाँतों का पीलापन होने की कई वजह हो सकती हैं| बढती उम्र, वंशानुगत कारण, अनुचित दंत स्वच्छता, चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन, तंबाकू और सिगरेट के अत्यधिक उपभोग दाँतों के पीले होने का कारण हो सकते हैं| अक्सर लोग दाँतों का पीलापन हटाने के लिए चिकित्सा उपचार करते हैं पर इसमें समय और पैसा खर्च होता है| दाँतों का पीलापन और बदबू की समस्याओं से बचाव के लिए आप कुछ प्राकृतिक उपचार का प्रयोग कर सकते हैं। पीले दांत चमकाने के घरेलू नुस्खे (Home remedies for yellow teeth) पीले दाँत के लिए (peele danton ke liye) घरेलु उपाय – खाने का सोडा या बेकिंग सोडा (home remedy for peele daant in Hindi) बेकिंग पाउडर का उपयोग करके हम दांतों के पीले रंग को मिटा सकते हैं| एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा लेकर उसे आधे कप पानी में मिलाएं| इस मिश्रण से कुल्ला करें| बेहतर परिणाम के लिए दिन में दो से तीन बार कुल्ला करें| स्ट्रॉबेरी (Strawberries) स्ट्रॉबेरी में अच्छी मात्र में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है जो दांत सफ़ेद करने के मदद करता है| 3 स्ट्रॉबेरी लेकर उसे पीसकर अपने दाँतों पर 1 मिनट के लिए घिसें| 1 हफ्ते में हर दिन 3 बार यह उपचार करें| नींबू से पीले दाँत साफ करने के उपाय (Lemon) नींबू के रस में एक चुटकी नमक मिलाकर अपने दांत घिसें| नींबू के रस के बजाय नींबू का छिल्का भी इस्तेमाल कर सकते हैं| नींबू का छिल्का दाँतों पर घिसकर फिर पानी से कुल्ला करें| सेब (Apples) सेब की अम्लता दाँतों को सफ़ेद करने में मदद करती है| सेब अच्छी तरह से चबाकर खाएं| इसमें तंतु की अच्छी मात्र होती है जो दांतों को सफ़ेद करने में मदद करती है| पीले दाँतों के लिए नमक (Salt) नमक जीवाणुरोधी होता है जो दांतों के कोनो से कीटाणुओं को मारकर दांतों को सफेदी देता है| इसके आलावा दाँतों को खनिज घटक दिलाता है| दाँतों को घिसते समय मसूड़ों को ज्यादा ना घिसें जिससे उन्हें नुकसान हो सकता है| लकड़ी का कोयला (Charcoal) रोज के टूथपेस्ट में लकड़ी के कोयले की पाउडर मिलाएं| इससे दांत घिसें| दिन में २ बार इस्तेमाल करने से दांत चमकने लगेंगे|

No comments:

Post a Comment