Showing posts with label घमोरिया घमौरी के सरल उपाय. Show all posts
Showing posts with label घमोरिया घमौरी के सरल उपाय. Show all posts

Wednesday, 2 November 2016

घमोरिया घमौरी के सरल उपाय


गर्मी के मौसम में अत्यधिक पसीना आने से पीठ पर दाने निकल आते हैं। इसे घमौरी के नाम से जाना जाता है। इसमें खुजली होने के साथ सुई सी चुभन होती है। गर्मी की अधिकता, अधिक पसीना आने, गंदगी से यह दिक्कत होती है। बचाव -अत्यधिक धूप में न निकलें। -हल्के कपड़े पहनें। -गरम और तेज मिर्च-मसाले युक्त भोजन से पहरेज करें। -ठंडे और शांतिदायक शर्बत व पेय का सेवन करें। उपचार -गुलाब के फूलों का तेल 12 मिली, सिरका 48 मिली, कपूर एक ग्राम और फिटकरी तीन ग्राम लेकर मिलाकर दानों में लगाएं। या संजीरा १०० ग्राम फिटकरी १० ग्राम कपूर १० ग्राम खुब अच्छे से मिला कर पावडर जैसे लगाये या नारियल तेल १०० ग्राम कपूर १० ग्राम ले और तेल को थोडा गरम कर के कपूर डाल दे ये तरल हो जायेगा जहा भी घमौरी हो उस जगह लगाये लाभ होगा रात को सोते समय हरय ( हरडे ) चूर्ण गुनगुने पानी या सादे पानी से ले या मुलतानी मिट्टी का दानों पर लेप करने से आराम मिलता है। या खशखश के बीज 12 ग्राम को बकरी के दूध में पीसकर दानों पर मलें। फिरआधा घंटा बाद स्नान करना लाभकारी होता है। Image may contain: one or more people